कांकेर: 26 ग्राम सभाओं का बड़ा फैसला, मतांतरण के खिलाफ संयुक्त प्रस्ताव पारित

कांकेर: 26 ग्राम सभाओं का बड़ा फैसला, मतांतरण के खिलाफ संयुक्त प्रस्ताव पारित

Kanker: Major decision by 26 Gram Sabhas

Kanker: Major decision by 26 Gram Sabhas

Kanker: Major decision by 26 Gram Sabhas, छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के पीढ़ापाल अनुसूचित क्षेत्र में मतांतरण के विरुद्ध 26 ग्राम सभाओं ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

14 जून को ग्राम मुरागांव में आयोजित पारंपरिक संयुक्त ग्राम सभा में सर्वसम्मति से ईसाई चर्च, प्रार्थना सभा और पादरियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही मतांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित क्षेत्र में भूमि न देने और आरक्षण का लाभ ले रहे मतांतरितों की डी-लिस्टिंग का संकल्प भी लिया गया।

कलेक्टर, एसडीएम और संबंधित विभागों को प्रस्ताव सौंपने की तैयारी है। यह संयुक्त ग्राम सभा कांकेर ब्लाक के पीढ़ापाल क्षेत्र में हुई, जिसमें ग्राम सभा अध्यक्ष, सरपंच, पंच, गायता, पटेल, ठाकुर, भूमियार, मांझी, सिरहा, भगत, पेनो पुजारी और सर्व समाज के प्रमुख शामिल हुए। अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष मुरागांव ने की।

ग्राम सभा में ईसाई चर्च और पादरियों के प्रवेश पर रोक, मतांतरित व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने और शासकीय कर्मचारियों के मतांतरण की सूचना प्रशासन को देने का निर्णय लिया गया।

ग्राम सभा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सेवा और स्वास्थ्य के नाम पर अवैध मतांतरण कराया जा रहा है, जिससे हमारी आस्था पर हमला हो रहा है। इससे समाज में हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मतांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।