वडोदरा सड़क हादसा: ट्रक से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत और 31 घायल
Vadodara road accident
वडोदरा। Vadodara road accident: वडोदरा-जरोद रोड पर आज सुबह-सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटंबी गांव के पास हाईवे पर एक लक्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बस
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज तड़के (सुबह-सुबह) हुआ। हाईवे से गुजर रही एक लक्जरी बस अचानक आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से में बेहद तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस जोरदार टक्कर की वजह से बस के अंदर बैठे 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
-1781665293801.jpg)
घायलों को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे के वक्त बस में चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण 31 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत वडोदरा के प्रसिद्ध सयाजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

NDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। NDRF के जवानों ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
-1781665327339.jpg)
घटना की जानकारी मिलते ही जरोद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा किस वजह से हुआ।