कंगना रनौत ने चिराग पासवान से रिश्ते पर साफ कहा, 'अगर रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो चुके होते'

कंगना रनौत ने चिराग पासवान से रिश्ते पर साफ कहा, 'अगर रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो चुके होते'

Kangana Ranaut Chirag Paswan

Kangana Ranaut Chirag Paswan

हैदराबाद: Kangana Ranaut Chirag Paswan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबकता की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि जब से उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वाइन किया है, तब से उनका नाम भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से जोड़ा जा रहा है. हाल ही में कंगना रनौत ने चिराग पासवान को डेट करने की अफवाहों पर चर्चा की और मंत्री के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया.

हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने उनके और चिराग पासवान की डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने चिराग पासवान को बस एक दोस्त बताया है. उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, 'नहीं, नहीं, चिराग तो दोस्त है. जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की ही याद आती है. हमारे बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा है.'

उन्होंने चिराग के साथ स्क्रीन शेयर पर भी बात कही. उन्होंने बताया, 'सच कहूं तो, हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. उसने 10 साल पहले मेरे साथ एक फिल्म की थी. अगर हमारे बीच रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे भी होते. अगर रोमांस होना होता तो हो जाता. लेकिन ऐसा नहीं है.'

उन्होंने आगे बताया, 'आप जानते हैं, बात बस इतनी सी है कि उनके साथ एक दोस्ताना माहौल मिलता है. वैसा ही माहौल, जो आपको किसी ऐसे इंसान के साथ मिलता है जो एक तरह से आपकी ही तरह का हो. यानी, जो किसी न किसी रूप में फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ा हो. इसलिए, उनके आस-पास मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है.'

उनके रिश्ते को लेकर लोगों में जो उत्सुकता है, उसकी मुख्य वजह उनका अतीत है. कंगना रनौत और चिराग पासवान के डेटिंग की अफवाहें तब फैलने लगीं, जब दोनों को पब्लिक में और मीडिया के सामने एक-दूसरे से गर्मजोशी से बातचीत करते देखा गया. इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि, दोनों ने हमेशा यही कहा है कि उनके बीच सिर्फ एक अच्छी दोस्ती है. हाल ही में कंगना ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि उनके बीच किसी भी तरह का कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है.

कंगना रनौत और चिराग पासवान ने फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था, जो चिराग पासवान की पहली फिल्म थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते जरूर बना दिए, जिसकी झलक आज भी उनके आपसी मेल-जोल में साफ दिखाई देती है.