Jyotiraditya Scindia On CM Bhagwant Mann Germany Flight Case

CM भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से नीचे उतारा गया? मामले में अब केंद्र सरकार की एंट्री, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया बड़ा बयान

Jyotiraditya Scindia On CM Bhagwant Mann Germany Flight Case

Jyotiraditya Scindia On CM Bhagwant Mann Germany Flight Case

Jyotiraditya Scindia On CM Bhagwant Mann Germany Flight Case : पंजाब के CM भगवंत मान को लेकर एक मामला बड़ी सियासत पकड़ रहा है| दरअसल, CM भगवंत मान पिछले दिनों जर्मनी गए हुए थे| कहा जा रहा है कि जब वह जर्मनी से लुफ्थांसा की फ्लाइट में भारत लौट रहे थे तो इस दौरान उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया| खबरें चलीं कि सीएम भगवंत मान नशे में थे इसलिए उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया और उनकी वजह से फ्लाइट करीब 4 घंटे लेट भी हुई|

खैर, इस पूरे मामले में क्या सच्चाई है, कितनी सच्चाई है? यह गहन जांच का विषय है और अब इसकी जांच होने भी जा रही है| CM भगवंत मान के इस मामले में अब केंद्र सरकार की एंट्री हो गई है| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले में खुद जांच करने की बात कही है|

क्या कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने?

बतादें कि, CM भगवंत मान के इस मामले को लेकर जब मीडिया ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला जर्मनी का है| इसके लिए तथ्यों की पूर्णता और पुख्ता जांच करनी होगी| लुफ्थांसा की तरफ से डेटा जुटाना होगा| सिंधिया ने कहा कि यह पूरा मामला उनके पास आया है और वह निश्चित रूप से इस पर जांच करेंगे| जांच के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि आखिर क्या हुआ था?

विपक्ष साध रहा निशाना

इधर, इस पूरे मामले को लेकर CM भगवंत मान पर विपक्ष खूब हमलावार नजर आ रहा है| पंजाब कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल के नेता CM भगवंत मान और आप सरकार पर खूब कटाक्ष कर रहे हैं| अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि CM भगवंत मान के इस मामले ने दुनिया भर के पंजाबियों को शर्मिंदा किया है।

बादल ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन रिपोर्टों पर चुप्पी साधे हुए है जिसमें उनके मुख्यमंत्री शामिल हैं| सुखबीर बादल ने कहा कि सीएम मान और केजरीवल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। वहीं, भारत सरकार को भी इस मामले में कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है।