बीट बॉक्स से कुछ दूरी पर दिनदिहाड़े बाइक सवार दो शातिर खाना खा रही महिला का पर्स लेकर फरार

बीट बॉक्स से कुछ दूरी पर दिनदिहाड़े बाइक सवार दो शातिर खाना खा रही महिला का पर्स लेकर फरार

Snatched the Purse of a Woman in Chandigarh

Snatched the Purse of a Woman in Chandigarh

पुलिस मामले की जांच में जुटी।

फरार हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Snatched the Purse of a Woman in Chandigarh: बी केयर फॉर यू और हाईटेक कहलाने वाली यूटी पुलिस ने शहर में हो रहे क्राइम को लेकर जगह जगह पर सुबह से लेकर रात तक नाके लगा रखे है।और पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चैंकिंग कर रही है।वही बुधवार को थाना 39 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत बीट बॉक्स की कुछ दूरी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो  शातिर आरोपियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए खाना खा रही महिला का पर्स लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि दोपहर करीब दो बजे मोहाली से महिला चंडीगढ़ में किसी काम से आई थी। इसी दौरान पीड़िता महिला सैक्टर 37 स्थित कोयला डिपु के पास ढाबे पर खाना खाने लगी तो उसने अपना पर्स टेबल पर रख दिया।कुछ समय बाद बाइक पर सवार दो शातिर आरोपी आए। पहले कुछ समय रेकी की।और मौका देखकर टेबल पर रखा पर्स लेकर फरार हो गए। बाइक सवार आरोपियों को पकड़ने के लिए उसके पीछे कई लोग भागे। लेकिन शातिर बाइक से तेजरफ्तार से फुर्र हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता महिला के पर्स में 6 हजार रुपए की नकदी,दो मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात थे।

सैक्टर 37 बीट बॉक्स पुलिस ने मामले कुछ समय बाद पर्स और   मोबाइल फोन ढूंढ निकाल लिया था। जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुलिस उन्हें पकड़ने के lie छापेमारी कर रही है