चित्तूर के पत्रकार का हत्या पर आक्रोश जताया पत्रकारों ने

चित्तूर के पत्रकार का हत्या पर आक्रोश जताया पत्रकारों ने

Journalists Express Outrage Over Murder of Chittoor Journalist

Journalists Express Outrage Over Murder of Chittoor Journalist

(अर्थ प्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )

विशाखापत्तनम : : (आंध्र प्रदेश) चित्तूर जिले में पत्रकार जगनमोहन रेड्डी की हत्या के विरोध में विशाखा में पत्रकारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स फेडरेशन, एपी ब्रॉडकास्ट, स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण रैली निकाली। इस दौरान नेताओं ने कहा कि पत्रकार की हत्या बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों पर हो रहे हमलों और हत्याओं को तत्काल रोका जाए। किसी भी खबर पर आपत्ति होने पर न्यायालय या संबंधित प्रबंधन से शिकायत की जा सकती है, लेकिन हिंसा का रास्ता अपनाना अस्वीकार्य है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सालूर में भी मीडिया प्रतिनिधियों पर हमले हुए, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तत्काल 'अटैक कमेटियों" का पुनर्गठन किया जाए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। पत्रकार संगठनों ने यह भी कहा कि समाज के विकास के लिए काम करने वाले पत्रकारों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही, पत्रकारों के लंबित मुद्दों का समाधान, आवास सुविधा, बीमा पॉलिसी की बहाली और पेंशन योजनाएं लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने संयुक्त कलेक्टर गोब्बिल्ला विद्याधरी को ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि ज्ञापन

को जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।