Jind Accident 5 Peoples Died: हरियाणा के जींद में भयानक सड़क हादसा; 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कैंटर ने कुचला
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

हरियाणा के जींद में भयानक सड़क हादसा; 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कैंटर ने कुचला, किसी और के मरने पर शोक जताकर आ रहे थे

Jind Accident 5 Peoples Died

Jind Accident 5 Peoples Died Haryana Latest News

Jind Accident 5 Peoples Died: हरियाणा के जींद में भयानक सड़क हादसा हुआ है। जींद के निर्जन गांव के पास पानीपत रोड पर एक कैंटर की जोरदार टक्कर से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पांचों लोग सड़क पर अलग-अलग गिर गए। इस हादसे में एक बच्ची घायल भी बताई जा रही है। हादसे में मरने वाले और घायल सभी एक ही परिवार के हैं और हिसार के रहने वाले हैं। परिवार के जिन पांच लोगों की मौत हुई है। उनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।

Jind Accident 5 Peoples Died
Jind Accident 5 Peoples Died

किसी और के मरने पर शोक जताकर आ रहे थे

मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये सभी अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने के लिए पानीपत गए हुए थे और वहीं से वापिस लौट रहे थे। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। जिस हिसाब से ये ओवरलोड भी थे। बताते हैं कि, इनकी बाइक जैसे ही निर्जन गांव के पहुंची तो एक कैंटर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जहां इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस जांच कर रही

हादसे के बाद मौके पर हड़कप मच गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके अलावा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और सारी जांच-पड़ताल के साथ मृतकों को शव कब्जे में लिए और उन्हें सरकारी अस्पताल भिजवाया। जबकि घायल बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना कि, हादसे की जांच की जा रही है। आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें- ताकतवर बाघ तो भीगी बिल्ली बन गया! गायों ने कर दी बत्ती गुल, अचंभा पैदा कर रहा यह VIDEO, लोग बोले- पुराने जमाने लद गए