Big Breaking Banda : जेई रामभवन और पत्नी को बच्चों के यौन शोषण के लिए फांसी
JE Rambhavan and his wife hanged for sexually abusing children
-
जेई रामभवन और पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा।
-
बच्चों के यौन शोषण और पोर्न वीडियो प्रसारित करने का मामला।
-
सीबीआई ने 779 पोर्न फोटो, 34 शोषण के मामले उजागर किए।
बांदा। बांदा में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। पांच साल पहले बच्चों के साथ यौन शोषण कर पोर्न वीडियो इंटरनेट में वायरल करने वाले जेई और उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई गई। दोनों को सीबीआई ने 2020 को गिफ्तार किया था।
यह था मामला
चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनात आरोपित निलंबित जूनियर इंजीनियर रामभवन 10 वर्षो से बच्चों का यौन शोषण करके अश्लील वीडियो बनाकर बेच रहा था। आरोपित ने 50 से अधिक बच्चों को अपना निशाना बनाया।
सीबीआई को आवास से ये मिला था
चाइल्ड पोर्नोग्राफी की आनलाइन मानीटरिग के लिए गठित सीबीआइ दिल्ली की विशेष यूनिट (आनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूस एंड एक्स्प्लॉयटेशन प्रिवेंशन एंड इन्वेस्टीगेशन) ने गहन छानबीन के बाद आरोपित को बांदा से 16 नवंबर 2020 को गिरफ्तार किया था। उसके चित्रकूट के एसडीएम कालोनी स्थित किराए के आवास से करीब आठ लाख रुपये, मोबाइल फोन, वेब कैमरा, लैपटाप, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण व सेक्स टॉय बरामद किए गए थे। इसके बाद रामभवन को निलंबित किया गया था।
34 बच्चों के साथ यौनशोषण करने का मामला आया था सामने
विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत ने बच्चों के साथ यौन शोषण कर पोर्न वीडियो इंटरनेट में प्रचलित करने वाले चित्रकूट के जेई रामभवन व उकी पत्नी दुर्गावती को शुक्रवार शाम फांसी की सजा सुनाई है। दोषी जेई व उनकी पत्नी को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर नई दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया था। साथ में एक पैन ड्राइव भी सीबीआई ने विवेचना में शामिल की थी। जिसमें 779 बच्चों के पोर्न फोटो शामिल रहे हैं। जांच में 34 बच्चों के साथ यौनशोषण करने का मामला सामने आया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से जेई लगातार अभी तक जेल में रहा है।
2012 के मामले में भी उछला था नाम
कर्वी क्षेत्र में वर्ष 2012 में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में भी आरोपित का नाम सामने आया था। तब स्वजन ने प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। बच्चों के यौन शोषण मामले के जांच के बाद पुराने आरोप भी चर्चा में आए थे।