बिहार विधान परिषद चुनाव: जदयू में सीटों के बंटवारे पर मंथन, चार सीटों पर दावा मजबूत

बिहार विधान परिषद चुनाव: जदयू में सीटों के बंटवारे पर मंथन, चार सीटों पर दावा मजबूत

Bihar Legislative Council Elections

Bihar Legislative Council Elections

पटना। Bihar Legislative Council Elections, विधान परिषद की दस सीटों पर होने वाले चुनाव को ले रविवार को जदयू दिग्गजों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मौजूदगी में बैठक की। इन दस सीटों में चार सीटें फिर से जदयू के खाते में आना तय माना जा रहा।

इनमें एक सीट नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई है। जबकि तीन सीटों में जदयू के गुलाम गौस, भीष्म सहनी तथा कुमुद वर्मा की सीट है।

विधान परिषद चुनाव को ले जदयू की गतिविधि रविवार को पहले पहर से ही शुरू हो गयी। नीतीश कुमार इस क्रम में पहले इप मुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे।

निशांत कुमार का नाम तय

वहां से वह श्री चौधरी के साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। वहां पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नाीम पर चर्चा हुई। चार सीटों में एक सीट पर निशांत का नाम तय है।

संजय झा के आवास के बाद जदयू दिग्गजों की एक बैठक नीतीश कुमार के सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर भी हुई। इस बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे।

सीटों के फार्मूले को ले जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह पूर्व से तय है। तीन सीटों में जदयू की हिस्सेदारी होगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर होने वाले उप चुनाव में जदयू की दावेदारी स्वाभाविक है।