जापान के ‘ट्विटर किलर’ को फांसी! सुसाइड की बात करती लड़कियां थीं टारगेट, एक ट्वीट ने खोला 9 हत्याओं का राज
BREAKING
जीरो बर्निंग, डबल अर्निंग! मान सरकार का एक्शन प्लान-2025! पराली अब ‘हरा सोना’, पंजाब का किसान बनेगा स्मार्ट बिज़नेसमैन पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का बढ़ा भरोसा, युवाओं को रोजगार और कारोबारियों को नए मौके! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का बढ़ा भरोसा, युवाओं को रोजगार और कारोबारियों को नए मौके! धुआं-धुआं हुआ रावण; पंचकूला में लंकेश के 180 फीट पुतले का दहन, चंडीगढ़ 46 में 101 फीट ऊंचा पुतला जला, मेघनाद-कुंभकरण भी जले धुआं-धुआं हुआ रावण; पंचकूला में लंकेश के 180 फीट पुतले का दहन, चंडीगढ़ 46 में 101 फीट ऊंचा पुतला जला, मेघनाद-कुंभकरण भी जले

जापान के ‘ट्विटर किलर’ को फांसी! सुसाइड की बात करती लड़कियां थीं टारगेट, एक ट्वीट ने खोला 9 हत्याओं का राज

Japan executes 'Twitter killer'

Japan executes 'Twitter killer'

टोक्यो: Japan executes 'Twitter killer': जापान ने "ट्विटर किलर" कहे जाने वाले ताकाहिरो शिराशी को आज शुक्रवार को फांसी पर चढ़ा दिया. उसने ऑनलाइन मिले 9 लोगों की हत्या कर उनके अंग-भंग कर दिए. शिराइशी को टोक्यो डिटेंशन हाउस में बेहद गोपनीय तरीके से फांसी दी गई. इतना ही नहीं फांसी दिए जाने तक कुछ भी खुलासा नहीं किया गया.

जापान के न्याय मंत्रालय ने कहा कि टोक्यो के पास अपने अपार्टमेंट में 9 लोगों की हत्या और उनके अंग-भंग करने के लिए हत्या के दोषी व्यक्ति को शुक्रवार को फांसी पर चढ़ा दिया गया.

"ट्विटर किलर" के नाम से मशहूर ताकाहिरो शिराशी को साल 2017 में 9 पीड़ितों की हत्या के लिए साल 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी. उनमें से अधिकतर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या के विचार पोस्ट किए थे. इस मामले में "ट्विटर किलर" कहे जाने वाले ताकाहिरो शिराशी को महिला पीड़ितों का यौन शोषण करने का भी दोषी ठहराया गया था.

गौर करें तो ताकाहिरो शिराशी को यह फांसी ऐसे समय में दी गई है जब पिछले साल दुनिया के सबसे लंबे समय तक मौत की सजा काट रहे कैदी इवाओ हाकामाडा को बरी किए जाने के बाद से जापान में मृत्युदंड को खत्म करने की मांग बढ़ रही थी.

शिराइशी को टोक्यो डिटेंशन हाउस में बेहद गोपनीय तरीके से फांसी दी गई. इतना ही नहीं फांसी दिए जाने तक कुछ भी खुलासा नहीं किया गया.

पुलिस ने वर्ष 2017 में उसके अपार्टमेंट में कोल्ड स्टोरेज केस में 8 महिलाओं और एक पुरुष के शव मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया था. जांचकर्ताओं ने कहा कि शिराशी ने पीड़ितों से ट्विटर के माध्यम से संपर्क किया और उनकी आत्महत्या की इच्छा में मदद करने की पेशकश की. शिराशी ने 8 किशोरियों और महिलाओं को हवस का शिकार बनाया. उसने किशोरियों-महिलाओं से बलात्कार किया और उनको मार डाला. इतना ही नहीं एक किशोरी के प्रेमी को चुप कराने के लिए उसका भी कत्ल कर दिया.

बता दें कि जापान की आत्महत्या दर दुनिया में सबसे ज़्यादा है. हाल ही में गिरावट के बाद, इस साल यह संख्या फिर से बढ़ गई है. इसके पीछे कोविड महामारी है. यहां के लोग कोविड-19 महामारी से ज्यादा प्रभावित हुए हैं. जापान की अपराध दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन हाल के वर्षों में यहां कुछ हाई-प्रोफाइल सामूहिक हत्याएं हुई हैं.