संगठन विस्तार में जुटी जनशक्ति जनता दल, तेज प्रताप यादव का बड़ा कदम

संगठन विस्तार में जुटी जनशक्ति जनता दल, तेज प्रताप यादव का बड़ा कदम

Jan Shakti Janata Dal Engaged in Organizational Expansion

Jan Shakti Janata Dal Engaged in Organizational Expansion

पटना। Jan Shakti Janata Dal Engaged in Organizational Expansion, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

पार्टी में बड़े स्तर पर पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों की नई नियुक्तियां की गई हैं। तेज प्रताप यादव ने इस संबंध में अपने एक्स (X) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। 

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे पार्टी का जनाधार और अधिक सुदृढ़ हो सके।

JJD 1

12 प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाए गए 

JJD के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महासचिव और 11 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही मीडिया, प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार हिमांशु शेखर, हरिशंकर कुमार, सिकंदर कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, देवनारायण यादव, आजाद खान, रवि रौशन, जयकिशोर सिंह, राजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार पासवान और विक्रम कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

JJD 3

प्रदेश सचिव पद पर कई नियुक्‍त 

प्रदेश महासचिव के रूप में कुमार सीमांत श्रीवास्तव, रंजीत रंजन, संतोष कुमार, राजकुमार, उपेंद्र यादव, जन्मेजय कुमार पांडेय, पंकज कुमार और मुकेश कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है।

वहीं प्रदेश सचिव पद पर अशोक कुमार पासवान, राजेश कुमार, इंद्रजीत कुमार शर्मा, अनिल सिंह यादव, संतोष कुमार, मो. आजाद, रेखा देवी, मुन्ना कुमार यादव, राकेश रौशन, संजीव कुमार सिंह एवं रामकुमार को नियुक्त किया गया है।

संगठन में मीडिया और प्रवक्ता की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। पप्पू कुमार ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुरेंद्र प्रसाद यादव, राज सिन्हा, रवि प्रकाश सिन्हा एवं डॉ. आरके तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

JJD 5

कोषांगों की भी सौंपी गई जिम्‍मेदारी

इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां की गई हैं। युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार को, महिला प्रकोष्ठ का पुष्पा कुमारी सिंह को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है। 

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का डॉ. विकास सिंह को, चिकित्सा प्रकोष्ठ का डॉ. गुलशन यादव को, व्यावसायिक प्रकोष्ठ का प्रिंस कुमार को तथा किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर राय को बनाया गया है।

JJD 2