​जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: "सीएम जहां गए वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मंडी से हो रहा सौतेला व्यवहार"

​जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: "सीएम जहां गए वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मंडी से हो रहा सौतेला व्यवहार"

Jairam Thakurs scathing attack on the Sukhu government

Jairam Thakur's scathing attack on the Sukhu government

मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त सराहनीय है। बंगाल में 15 वर्ष के दमन का अंत हुआ है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बधाई के पात्र हैं। 

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के चुनावी दौरों पर तीखा हमला बोला है। जयराम ने सुक्खू को भाजपा के लिए लक्की करार दिया है। सोमवार को मंडी में पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के लिए प्रचारक नहीं, बल्कि भाजपा की जीत के शुभ संकेत बन गए हैं।

जयराम ठाकुर ने आंकड़ों के साथ प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जहां-जहां चुनाव प्रचार करने गए, वहां-वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। अब यही इतिहास अन्य राज्यों में भी दोहराया जा रहा है।

उन्होंने तंज कसा कि दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर तक मुख्यमंत्री का जादू बेअसर रहा है और जनता ने उनके झूठ के मॉडल को सिरे से खारिज कर दिया है।


मंडी के साथ भेदभाव का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार पर क्षेत्रीय भेदभाव और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है और विशेष रूप से मंडी जिला के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 


कांग्रेस का बस चले तो मंडी को मानचित्र से मिटा दें

जयराम ने भावुक होते हुए कहा कि यदि कांग्रेस का बस चले, तो यह मंडी को प्रदेश के मानचित्र से ही मिटा दें।

अधिकारियों को चेताया

जयराम ठाकुर ने प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को भी कड़े लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी ईमानदारी से काम करें, क्योंकि इस सरकार का समय अब थोड़ा ही शेष रह गया है। मुख्यमंत्री को खुश करने के चक्कर में नियमों को ताक पर रखकर काम न करें, अन्यथा भविष्य में उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से चुनाव संभव हो पाए

उन्होंने कहा कि हमीरपुर और बद्दी नगर निगम धरातल पर विफल साबित हुए हैं और सरकार चुनाव करवाने से डर रही थी। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण ही चुनाव संभव हो पाए हैं। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।