जयपुर एयरपोर्ट 'समर शेड्यूल' 2026: हवाई कनेक्टिविटी में 7.5% का उछाल, यात्रियों को मिलेंगे ढेरों विकल्प

जयपुर एयरपोर्ट 'समर शेड्यूल' 2026: हवाई कनेक्टिविटी में 7.5% का उछाल, यात्रियों को मिलेंगे ढेरों विकल्प

Jaipur Airport

Jaipur Airport 'Summer Schedule' 2026

Jaipur Airport 'Summer Schedule' 2026, जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस गर्मी के मौसम में एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. दो दिन बाद यानी 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक चलने वाले समर शेड्यूल में प्रति सप्ताह 750 घरेलू और 74 अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स का संचालन होगा. जानकारी के अनुसार, 2026 के गर्मी शेड्यूल में पिछले साल 2025 की तुलना में एयर कनेक्टिविटी में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 

ट्रैफिक मूवमेंट्स बढ़ने से विकल्प भी ज्यादा

अब जयपुर एयरपोर्ट 26 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन से जुड़ गया है, जिससे राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई है. नए शेड्यूल के तहत प्रतिदिन कुल 118 एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स होंगे. इससे यात्रियों को को ज्यादा उड़ान विकल्प मिलेंगे. साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी और घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन में यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक होगी. 

खासतौर पर डिजाइन किया गया शेड्यूल

गर्मी के मौसम में बढ़ती पर्यटक आवाजाही को देखते हुए यह शेड्यूल खासतौर पर फायदेमंद साबित होगा. घरेलू उड़ानों का संचालन इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, एलायंस एयर, स्टार एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगा. जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में एतिहाद एयरवेज, एयर इंडिया एक्सप्रेस, थाई एयरएशिया, स्पाइसजेट, सलाम एयर और एयर अरेबिया शामिल होंगे.एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रा सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनेगी.