जयराम ठाकुर का पलटवार: "सोशल मीडिया पर अधिकारियों को डांटना केवल राजनीतिक स्टंट"

जयराम ठाकुर का पलटवार: "सोशल मीडिया पर अधिकारियों को डांटना केवल राजनीतिक स्टंट"

Jai Ram Thakur hits back:

Jai Ram Thakur hits back: "Scolding officials on social

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं और धरातल पर वास्तविकता निराशाजनक है। कांगड़ा के ढगवार में निर्माणाधीन 225 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर बरसने और काम रुकवाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट को इस वर्ष फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, उसके बारे में मुख्यमंत्री को अप्रैल में यह याद क्यों आ रहा है कि वहां मशीनें नहीं लगी हैं या तकनीक में बदलाव कर दिया गया है।

उन्होंने पूछा कि क्या कई महीनों से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कोई सुपरविजन नहीं किया जा रहा था? मुख्यमंत्री का यह दावा कि उन्होंने आटोमैटिक प्लांट बनाने को कहा था और अधिकारियों ने मैनुअल" तकनीक लगा दी, यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की उनके ही विभाग में कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरनेट मीडिया पर रौद्र रूप दिखाकर अधिकारियों की क्लास लगाना केवल एक राजनीतिक स्टंट है।

वहीं चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हस्तक्षेप से इनकार करने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को आगाह किया था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन बेचने या उसे व्यावसायिक उपयोग के लिए डायवर्ट करने का फैसला कानून की कसौटी पर एक दिन भी नहीं टिकेगा।