इन लोगों को पैन से आधार लिंक करना जरूरी नहीं, सरकार ने दी है छूट!

इन लोगों को पैन से आधार लिंक करना जरूरी नहीं, सरकार ने दी है छूट!

PAN-Aadhaar Link

PAN-Aadhaar Link

नई दिल्ली। PAN-Aadhaar Link: केंद्र सरकार द्वारा पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सरकार की ओर से कई बार डेडलाइन को आगे भी बढ़ाया गया है, लेकिन अब पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है। अगर कोई इस तारीक तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराता है, तो उनका पैन एक अप्रैल से निक्रिय हो जाएगा।

सरकार की ओर से मई 2017 में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पैन को आधार से लिंक करने की कुछ श्रेणी के लोगों को छूट दी गई है, जिसमें उत्तर पूर्व के राज्य असम, मेघालय और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के नागरिक, इनकम टैक्स 1961 के अनुसार एनआरआई, 80 और उससे अधिक के नागरिक और वे लोग जो भारत के नागरिक हैं।

बता दें, इन सभी के अलावा भारत के सभी नागरिकों को अपने आधार कार्ड से पैन को जोड़ना अनिवार्य है। अगर आप ऐसे नहीं करते हैं, तो आपको इनकम टैक्स भरने, बैंक अकाउंट और लेनदेन करने आदि में परेशानी हो सकती है।

 

आधार से पैन कैसे लिंक करें स्टेप वाय स्टेप / How to link pan with aadhaar step by step

  • सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट websites- eportal.incometax.gov.in या incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको पैन नंबर को यूजर आईडी की जगह भरकर पंजीकरण कराना होगा। (अगर आपने पहले कभी पंजीकरण नहीं किया है)
  • पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • इसके बाद पैन को आधार से लिंक करने की एक पॉप विंडो आएगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर मेन्यू में प्रोफाइल सेटिंग पर जाकर आधार लिंक पर क्लिक करें।
  • जहां आपको पैन कार्ड की जानकारियां जैसे जन्मतिथि, लिंग और नाम दिखेगा।
  • इसके बाद अपनी इन जानकारियां को आधार से मिलान करें। अगर आधार और पैन पर जानकारियां समान हैं, तो फिर लिंक नाउ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लिखा आएगा कि आपका पैन आधार से लिंक हो गया है।

 

SMS से कैसे आधार से पैन लिंक करें / How to link PAN with Aadhaar through SMS

एसएमएस से आधार से पैन लिंक करने के लिए आपको 567678 या 56161 पर UIDPAN <12 अंकों का आधार कार्ड> <10 डिजिट पैन> लिखकर भेजना होगा। इसके अलावा आप पैन सर्विस सेंटर जाकर आसानी से पैन और आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं।

यह पढ़ें:

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल और ATF पर दी राहत

Foxconn कंपनी जल्द ही भारत के इस राज्य में लगाने जा रही है 700 मिलियन डॉलर का ये प्रोजेक्ट, देखें कितना होगा फायदा 

EPFO पोर्टल पर अधिक पेंशन के लिए कैसे करें आवेदन, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस