एटीएस की रडार पर 'हारिस': मुरादाबाद से आईएसआईएस के नेटवर्क का पर्दाफाश
ISIS Network Unearthed in Moradabad
लखनऊ। ISIS Network Unearthed in Moradabad, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आइसिस के आतंकी हारिस को रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को छह घंटे पूछताछ की। एटीएस के अधिकारियों ने आरोपित के बैंक खातों की जानकारी मांगी और उसे आइसिस से भेजे जा रहे फंड के बारे में भी सवाल किए, लेकिन वह एटीएस के सवालों का जवाब देने से बचता रहा।
हारिश पर आरोप है कि उसने मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कालेज में दाखिला लेने के बाद आइसिस की विचारधारा के साथ 50 से अधिक युवाओं को जोड़ा था। इसके लिए उसने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर आइसिस की विचारधारा को प्रचारित करने के ग्रुप बनाए थे। इन ग्रुपों के जरिए वह युवाओं का ब्रेन वॉश करता था और आइसिस की प्रतार सामग्री को डालता था।
इसके लिए आइसिस से उसे लगातार फंडिंग की जा रही थी। मंगलवार को की गई पूछताछ में उसने जानकारी दी है कि वह राजस्थान में आइसिस के एक एजेंट के संपर्क में आया था। इसके बाद वह आइसिस की विचारधारा से प्रभावित होकर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के अभियान के साथ जुड़ गया था। इसके लिए उसने कई लोगों को आइसिस की विचारधारा से भी जोड़ा था।
मंगलवार को की गई छह घंटे की पूछताछ में एटीएस को मिली जानकारी के बाद उसे गुरुवार को सहारनपुर व मुरादाबाद लेकर जाने की तैयारी की जा रही है। हारिस आइसिस से जुड़े लोगों के साथ रात को ही लैपटाप के जरिए चैट करता था। उसके लैपटाप से एटीएस को काफी अहम जानकारियां मिली हैं। इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर उसके द्वारा बनाए गए दो ग्रुुप भी एटीएस को मिले हैं,उन ग्रुुपों से जुड़े सदस्यों की भी जानकारी एटीएस के अधिकारी जुटा रहे हैं।