IRCTC Navratri Special Tourist Train For Mata Vaishno Devi Katra

नवरात्रि में जाना है माता वैष्णो देवी तो फिर पहले पढ़ लें यह खास खबर, IRCTC ने की ये अहम घोषणा

IRCTC Navratri Special Tourist Train For Mata Vaishno Devi Katra

IRCTC Navratri Special Tourist Train For Mata Vaishno Devi Katra

IRCTC Navratri Special Tourist Train For Mata Vaishno Devi Katra : नवरात्रि के पावन दिनों में जम्मू-कश्मीर के कटरा जाकर अगर आप माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करने के इच्छुक हैं तो फिर यह खबर बस आपके लिए ही है| दरअसल, आपकी सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) यानि भारतीय रेलवे ने एक अहम घोषणा की है| भारतीय रेलवे ने नवरात्रि के पावन अवसर पर भारत गौरव के तहत नवरात्रि स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Navratri Special Tourist Train) चलाने का फैसला किया है| इस ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी आपको रेलवे की वेबसाइट पर irctc.co.in पर मिल जाएगी|

रेलवे ने इसलिए लिया फैसला

दरअसल, माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों में ही बहुत ज्यादा होती है| ट्रेनों में सीटों की वेटिंग चलती रहती है और अब जब नवरात्रि का मौका है तो रेलवे को मालूम है कि मां के असंख्य भक्तों ने इस अवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजरी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्रि में माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या का एक अलग ही तांता होगा और इस बीच ट्रेन में सीट न मिलने से यात्रियों को निराश न होना पड़े| इसीलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने नवरात्रि स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है|

माता वैष्णो देवी की महिमा धन्य है

माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) से न जाने कितने ही लोगों की आस्था जुड़ी है और माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं| इसीलिए न जाने कितने लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश झुकाने जाते रहते हैं| दरबार में लोगों का तांता लगा रहता है| लेकिन एक बात और है कि हर कोई माता वैष्णो देवी धाम जाकर मैया के दर्शन नहीं कर पाता| माता हर किसी को अपने पास नहीं बुलातीं| जिन्हें बुलावा आता है वही जा पाता है|

नवरात्रि के दिन 26 सिंतबर से शुरू

बतादें कि, इस बार नवरात्रि के दिन 26 सिंतबर से शुरू हो जाएंगे और 5 अक्टूबर तक चलेंगे| नवरात्रि के 9 दिन माता की पूजा के लिए बेहद खास माने जाते हैं| कहते हैं कि नवरात्रि के दिनों में जो भी मैया का व्रत करता है और उनकी निष्ठा से पूजा करता है| मैया प्रसन्न होकर उसपर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं|

यह भी पढ़ें - Mata Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी में बदल गया यात्रा का नियम, श्राइन बोर्ड ने सूचना की जारी, जाने से पहले हर अपडेट ले लें