आईपीएस राम यश सिंह का निधन: लखनऊ में ली अंतिम सांस, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

आईपीएस राम यश सिंह का निधन: लखनऊ में ली अंतिम सांस, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

CM Yogi Pays Tribute

IPS Ram Yash Singh Passes Away: Breathes His Last in Lucknow

लखनऊ। एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश के पिता राम यश सिंह का निधन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बिहार काडर के आइपीएस अधिकारी रहे 83 वर्षीय रामयश सिंह का सोमवार को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। वह 1985 बैच के आइपीएस अधिकारी थे।

उन्होंने बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण व जहानाबाद सहित कई जिलों की कमान संभाली थी। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया गया था।

पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में जनमानस की सेवा की। डीजीपी राजीव कृष्ण सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें श्रृद्धासुमन भेंट किए।