आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान
IPS Officer Amrinder Singh Assumes Charge as Panchkula DCP
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। IPS Officer Amrinder Singh Assumes Charge as Panchkula DCP: हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के अनुसार वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह को पंचकूला में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) क्राइम एंड ट्रैफिक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अमरिंदर सिंह इससे पूर्व यमुनानगर में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाई। वहीं, पंचकूला में इस पद पर कार्यरत रहे वर्ष 2021 बैच के ही आईपीएस अधिकारी मनप्रीत सिंह सूदन को अब स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैथल नियुक्त किया गया है। अमरिंदर सिंह ने आज सेक्टर-4 पंचकूला स्थित पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट किया गया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला की वर्तमान कानून व्यवस्था, अपराध स्थिति एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की।