आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल घोषित, अहमदाबाद में होगा ग्रैंड फिनाले

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल घोषित, अहमदाबाद में होगा ग्रैंड फिनाले

IPL 2026 Playoff Schedule Announced

IPL 2026 Playoff Schedule Announced

मुल्लांपुर का न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालिफायर-2 की मेजबानी करेगा।

 चंडीगढ़, 6 मई: IPL 2026 Playoff Schedule Announced:  बीसीसीआई ने  बुधवार को  आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल घोषित कर दिया। 70 हाई-इंटेंसिटी लीग मैचों के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है।
प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई को एचपीसीए स्टेडियम , धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालिफायर-1 से होगी, जिसमें टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी और विजेता टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा।
इसके बाद 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला न्यू  इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 
, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा। यही स्टेडियम 29 मई को क्वालिफायर-2 की भी मेजबानी करेगा, जहां क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला होगा।
टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 31 मई को नरेंद्र  मोदी  स्टेडियम , अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
बीसीसीआई के अनुसार, इस सीजन में कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों के चलते प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जा रहे हैं। पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु को सौंपी गई थी, लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के चलते, जो बीसीसीआई के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं थीं, वेन्यू में बदलाव किया गया।

प्लेऑफ शेड्यूल इस प्रकार है:

क्वालिफायर-1 — 26 मई — धर्मशाला
एलिमिनेटर — 27 मई — न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
क्वालिफायर-2 — 29 मई — न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
फाइनल — 31 मई — अहमदाबाद