हरदोई में इंटरमीडिएट छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस ने 9 घंटे में आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार

हरदोई में इंटरमीडिएट छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस ने 9 घंटे में आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार

Intermediate student attacked with a stick in Hardoi

Intermediate student attacked with a stick in Hardoi

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में इंटरमीडिएट की छात्रा पर बांके से जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर मुठभेड़ में दाहिने घुटने में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. शादी से इनकार करने पर बौखलाए आरोपी ने परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर उसके सिर पर बांके से ताबड़तोड़ वार किए थे.गंभीर हालत में छात्रा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. 

वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर बांका बरामद करने निकली, लेकिन रास्ते में उसने सिपाही की सरकारी इंसास राइफल छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई में गोली उसके घुटने में लगी और वह धर दबोचा गया. इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज और हेड मुहर्रिर को बुधवार को निलंबित किया गया था

थाना कोतवाली लोनार क्षेत्र के एक गांव की 18 साल की छात्रा बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर सहेली के साथ बाइक से घर लौट रही थी.तभी असलापुर निवासी पंकज ने जगदीशपुर गांव के बाहर उसकी बाइक रुकवाई और बांके से सिर पर हमला कर दिया.छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया.