आतंकी मॉड्यूल खुलासे के बाद भी दुबई से इंस्टाग्राम लाइव, संदिग्ध की बेखौफ गतिविधियां जारी

आतंकी मॉड्यूल खुलासे के बाद भी दुबई से इंस्टाग्राम लाइव, संदिग्ध की बेखौफ गतिविधियां जारी

Instagram Live from Dubai

Instagram Live from Dubai

Instagram Live from Dubaiआतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद भी दुबई में बैठा संदिग्ध आतंकी आकिब बेखौफ है। वह अब भी इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहा है। वह बृहस्पतिवार रात को कई घंटे तक लाइव रहा। इसमें कई लोग जुड़े थे। जो आपस में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान वह गिरफ्तार किए गए आरोपियों को गालियां दे रहा था और पूरा दोष उन पर डालता रहा और खुद को देशभक्त बताता रहा।

पिछले साल आकिब का जो वीडियो वायरल हुआ था वह भी इंस्टा का लाइव वीडियो था। मॉड्यूल के खुलासे के बाद आकिब ने खुद निर्दोष बताते हुए वीडियो पोस्ट किए थे। उसके खिलाफ जांच एजेंसी सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया कर रही हैं। इसके बावजूद वह पूरी तरह बेखौफ है। इंस्टा के लाइव वीडियो में बेफिक्र होकर अपने परिचितों से बातचीत कर रहा है। लाइव में रुबीना नाम की महिला भी जुड़ी थी। वह खुद को दिल्ली के जामा मस्जिद के पास की निवासी बता रही थी। आपस में बातचीत के दौरान सभी गालियां दे रहे थे। अमर उजाला संवाददाता ने भी लाइव वीडियो चैट सुनी।

वीडियो वायरल करने वाला निशाने पर
आकिब बातचीत के दौरान एक दूसरे शख्स को बताता है कि रुबीना शूटर है। इस पर रुबीना भी पूरे तेवर में बातचीत करती है। वह कहती है कि उसको किसी का डर नहीं है। इस दौरान ये सभी एके-47 व ग्रेनेड वाली वायरल वीडियो की चर्चा करते हुए कहते हैं कि जिसने वीडियो वायरल किया है उसको वह बताएंगे।