प्रतापगढ़ जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, लापरवाही पर तीन अधिकारी निलंबित
Inmate Dies Under Suspicious Circumstances
Inmate Dies Under Suspicious Circumstances, जिला कारागार प्रतापगढ़ में शुक्रवार दोपहर एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की शुरुआती जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई।
उन्नाव निवासी दीपक उर्फ राहुल एक नवबर 2025 में जेल में बंद था। उस पर कंधई थाने में छेड़छाड़, धमकी, आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज था। दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें दीपक चपेट में आ गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि मामले में हेड जेल वार्डर चोन्हर कुमार, अखिलेश सिंह और उप कारापाल ध्रुव नारायण श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई है।