महंगाई की मार: मेरठ में रसोई गैस के दामों में भारी उछाल, घरेलू बजट बिगड़ा

महंगाई की मार: मेरठ में रसोई गैस के दामों में भारी उछाल, घरेलू बजट बिगड़ा

Inflation hits: LPG prices surge in Meerut

Inflation hits: LPG prices surge in Meerut

मेरठ। रसोई पर एक बार फिर बोझ बढ़ गया है। एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार से लागू नई दरों के अनुसार घरेलू और वाणिज्यिक दोनों श्रेणियों के सिलेंडर महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक उपयोग होने वाला 14.2 किग्रा का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 850.50 रुपये से बढ़कर 910.50 रुपये हो गया है। यानी उपभोक्ताओं को अब हर सिलेंडर पर 60 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे।

मेरठ एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि नई दरों के अनुसार छोटे सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। यही नहीं व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिससे होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट कारोबार की लागत बढ़ सकती है।

फुटपाथ विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एफटीएल सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। एलपीजी की कीमत में यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर घरेलू बजट को प्रभावित करेगी। वहीं कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत बढ़ने से होटल, ढाबों और खानपान के कारोबार में लागत बढ़ेगी, जिसका असर आने वाले दिनों में विभिन्न खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

घरेलू सिलेंडरों में हुई बढ़ोतरी

सिलेंडर पहले कीमत (₹) वर्तमान कीमत (₹) बढ़ोतरी (₹)
14.2 किग्रा 850.50 910.50 60.00
5 किग्रा 317.00 338.50 21.50
10 किग्रा कंपोजिट सिलेंडर 609.00 651.00 42.00

कमर्शियल सिलेंडरों में हुई बढ़ोतरी

सिलेंडर पहले कीमत (₹) वर्तमान कीमत (₹) बढ़ोतरी (₹)
19 किग्रा कमर्शियल 1770.50 1885.00 114.50
47.5 किग्रा 4423.00 4709.00 286.00
19 किग्रा नैनो कट 2024.50 2130.50 106.00
19 किग्रा एक्स्ट्रा टेज 1793.00 1907.50 114.50

छोटे कारोबारियों पर भी असर

सिलेंडर प्रकार पहले रिफिल में खर्च (₹) वर्तमान में रिफिल में खर्च (₹) बढ़ोतरी (₹)
5 किग्रा एफटीएल रिफिल 468.50 499.00 30.50
5 किग्रा एफटीएल पीओएस रिफिल 510.00 538.00 28.00
2 किग्रा एफटीएल पीओएस रिफिल 224.00 235.50 11.50

* सभी कीमतें रुपये में हैं। बढ़ोतरी की राशि गणना के आधार पर दी गई है।