Indians Students stranded in Ukraine Video

भयंकर: कल रात से पानी नहीं पिया... हम मर जाएंगे, देखें कैसे अपनी पीड़ा बता भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स

Indians Students stranded in Ukraine Video

Indians Students stranded in Ukraine Video

Russia Ukraine War News : रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही फैल गई है| हर ओर बस अफरा-तफरी मची हुई है| लोग जल्द से जल्द बस अब यूक्रेन छोड़ना चाह रहे हैं| जहां इस कड़ी में हमारे कई भारतीय (Indians) भी शामिल हैं| खासकर बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स (Indian Students)| जहां ये भारतीय स्टूडेंट्स सोशल मीडिया के जरिये भारत सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं| इन्हें खाने-पाने और रहने में बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है| इनकी वीडियोज (Indian Students Video) जब सामने आती हैं तो इनकी घोर पीड़ा का साफ अंदाजा हो जाता है| वहीं, यूक्रेन के सूमी इलाके में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स के एक ग्रुप का वीडियो अब सामने आया है| स्टूडेंट्स बता रहे हैं कि सूमी में युद्ध के हालात गंभीर हैं और ऐसे में उनके लिए स्थितियां बेहद खतरनाक होती  जा रही हैं| इसलिए भारत सरकार उन्हें मरने से पहले निकाल ले|

सुनिये ये घोर पीड़ा और दर्द....

सूमी में फंसे छात्रों ने वीडियो बनाकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। एक छात्र ने कहा हम सब सूमी में फंसे हुए हैं, जो रूसी बॉर्डर से 40-50 किमी दूर स्थित है। हम यहां से ऐसे बाहर नहीं निकल सकते, बाहर हर तरफ स्नाइपर लगे हुए हैं। हर एक घंटे में यहां हवाई हमले हो रहे हैं। बमबारी हो रही है, कहीं अटैक हो जाए... इसके साथ ही बाहर माइनस तापमान है, हम यहां से कैसे निकले? हमारे साथ कई छात्र हैं, कई सारी लड़कियां हैं...

छात्र ने बताया कि हम सिर्फ इतने ही नहीं है बल्कि इससे भी कई ज्यादा भारतीय छात्र हमारे पास ही अन्य हॉस्टल में मौजूद हैं| कुल मिलाकर यहां 800-900 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। हम भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं, हम नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं, हमें यहां से निकाला जाए, नहीं तो हम यहां मारे जाएंगे....मर जाएंगे। प्लीज हमें रेस्क्यू कीजिए, हमारे पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है, यहां तक की टॉयलेट जाने के लिए हमारे पास पानी नहीं है. हम लोग क्या करें. हम बहुत परेशान हैं . छात्र ने बताया कि हम लोगों ने कल रात से पानी नहीं पिया है. प्लीज भारत सरकार हमारी मदद कीजिये. नहीं तो हम मर जाएंगे|

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से आ रहे भारतीय ...

बतादें कि, यूक्रेन की स्थिति बेहद बिगड़ गई है| भारत सरकार बड़ी सूझबूझ के साथ योजना के तहत यूक्रेन से भारतीयों को निकाल रही है| यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है| अभीतक जहां भारत सरकार सामान्य विमानों में भारतीयों को भारत ला रही थी तो वहीं अब भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आ सके|  बतादें कि, भारत सरकार रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रही है। अबतक कई भारतीय नागरिकों खासकर स्टूडेंट्स को भारत लाया जा चुका है| भारत सरकार का कहना है कि 3 मार्च तक कुल 5,245 भारतीयों को रोमानिया से भारत लाया गया है| फिलहाल, यूक्रेन में अभी भी कई भारतीय खासकर स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं|

जंग का 9वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 9वां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने  युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|