दुनिया के शिखर पर भारतीय रेल: ₹1.31 लाख करोड़ की बिलासपुर-लेह रेललाइन से कांपेगा दुश्मन

दुनिया के शिखर पर भारतीय रेल: ₹1.31 लाख करोड़ की बिलासपुर-लेह रेललाइन से कांपेगा दुश्मन

Indian Railways at the top of the world

Indian Railways at the top of the world

मंडी। Indian Railways at the top of the world: हिमालय की दुर्गम चोटियों को चीरकर भारतीय रेल चीन की सीमा तक पहुंचने को तैयार है। सामरिक दृष्टि से देश की सबसे महत्वपूर्ण और दुनिया की सबसे ऊंची बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेलवे बोर्ड ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) रक्षा मंत्रालय को सौंप दी है।

1.31 लाख करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल हिमाचल व लद्दाख की तकदीर बदलेगी, बल्कि सरहद पर भारतीय सेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देगी। इससे हिमपात और मौसम के कारण सामने आने वालीं बंदिशें खत्म होंगी और साल में कभी भी लेह पहुंचा जा सकेगा। इससे दिल्ली से लेह का सफर 40 घंटे से घटकर 20 घंटे रह जाएगा।उत्तरी रेलवे ने रेललाइन परियोजना का अंतिम स्थान सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है।

100 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार

रेललाइन रणनीतिक प्रकृति की आंकी गई है। इस पर अब रक्षा मंत्रालय अंतिम निर्णय लेगा। उत्तरी रेलवे के अंतिम सर्वेक्षण के अनुसार, यह 489 किलोमीटर लंबी रेललाइन आधुनिक इंजीनिय¨रग का प्रमाण होगी। परियोजना का 55 प्रतिशत हिस्सा यानी 270 किलोमीटर सुरंगों से होकर गुजरेगा। इसमें 62 सुरंगें व 116 बड़े पुल शामिल हैं। प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार, इस रेललाइन पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी।

बिलासपुर से लेह तक 40 स्टेशन होंगे। समुद्रतल से 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बिछने वाला यह ट्रैक दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे नेटवर्क होगा।विमान जैसा होगा अहसासयह ट्रेन अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से गुजरेगी जहां आक्सीजन की भारी कमी होती है इसलिए इसके कोच सामान्य नहीं होंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोच हवाई जहाज की तरह प्रेशराइज्ड केबिन होंगे, ताकि वायुदाब और आक्सीजन का स्तर स्थिर रहे।

हाईटेक हीटिंग सिस्टम लगेगा

शून्य से नीचे के तापमान से बचने के लिए ट्रेन में हाईटेक हीटिंग सिस्टम भी लगा होगा। टेंगला बनेगा दुनिया का शिखर स्टेशनइस रेलमार्ग पर टेंगला स्टेशन समुद्र तल से 5,359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही भारत विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करेगा। परियोजना के लिए अत्याधुनिक लिडार सर्वे और भू-सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है।

बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन की डीपीआर रक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। अब इस पर मंत्रालय निर्णय लेगा।

- चक्रपाणि पांडे, उपमुख्य अभियंता (सर्वे एवं निर्माण) उत्तरी रेलवे