भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 800 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य साधने में है सक्षम
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 800 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य साधने में है सक्षम

भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 800 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य

नई दिल्ली। भारत की बढ़ती सामरिक ताकत से दुश्मनों की बेचैनी बढ़ने वाली है। अब कुछ ही समय में 800 किलोमीटर तक दुश्मनों के ठिकानों को निशाना बनाया जा सकेगा। दरअसल भारत सुपरसोनिक (ध्वनि की गति से तेज) ब्रह्मोस मिसाइल के हवा से मार करने वाले संस्करण को विकसित कर रहा है। यह मिसाइल 800 किलोमीटर दूर से दुश्मनों पर कहर बरपाएगी। इस समय सुखोई एमकेआइ- 30 लड़ाकू विमान से छोड़े जाने के बाद यह मिसाइल 300 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है।

ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता को उन्नत किया जा रहा है। भारत ने हाल ही में सामरिक मिसाइल की मारक क्षमता को बढ़ाया है। एक साफ्टवेयर में अपग्रेडेशन के साथ यह मिसाइल 500 किलोमीटर दूर के लक्ष्य को निशाना बना सकती है। भारतीय वायुसेना ने लगभग 40 सुखोई लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों के अनुकूल बनाया है जो दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम होंगे।

इस बीच हवा से हवा में मार करने वाले नए संस्करण को भी विकसित किया जा रहा है। यह नई मिसाइल 800 किमी की दूरी तक दुश्मन को निशाना बनाएगी। भारतीय वायु सेना चीन के साथ संघर्ष के दौरान इन विमानों को तंजावुर से उत्तरी क्षेत्र में लेकर आई थी।