एनडीए संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, पहली बार एनसीपीआई को मिला न्योता

1000272468

NDA Parliamentary Party's 'Mangal Milan' meeting begins

NDA Parliamentary Party's 'Mangal Milan' meeting begins, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक सोमवार को नई दिल्ली में शुरू हो गई। यह बैठक संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री समेत पार्टी के नेता पहुंचे हैं। 

हाल ही में बनी नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) को पहली बार गठबंधन की इस बैठक में शामिल होने का न्योता दिया गया है। एनसीपीआई में वे सांसद शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अलग होकर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन दिया है।