दिल्ली: बाल्मीकि बस्ती में भीषण आग, चपेट में आईं कई झुग्गियां

Delhi: Massive fire in Valmiki Basti

Delhi: Massive fire in Valmiki Basti

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
जून 23, नई दिल्ली:  
दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित बाल्मीकि बस्ती, तकिया काले खां इलाके की कुछ झुग्गियों में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास फायर कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लकड़ी का सामान और अस्थायी ढांचे मौजूद थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।