“सेरेब्रल पाल्सी के बावजूद फैजान ने 10वीं में 93.8% अंक हासिल किए, मंत्री ने किया सम्मान”
“Despite having cerebral palsy,
महगामा (गोड्डा)। “Despite having cerebral palsy, सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर शारीरिक चुनौती को पार करते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र मो फैजान उल्लाह से झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने फैजान की उपलब्धि, संघर्ष और अटूट आत्मविश्वास की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंत्री ने कहा कि सफलता का आधार केवल शारीरिक क्षमता नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम होता है। फैजान ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

उन्होंने बताया कि जब हाथों ने साथ देना बंद कर दिया, तब फैजान ने अपने मुंह को ही कलम बनाकर पढ़ाई जारी रखी और दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की। उनका संघर्ष और उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सरकार करेगी मदद
मंत्री ने कहा कि मो. फैजान उल्लाह की सफलता केवल गोड्डा या झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि फैजान अपनी प्रतिभा, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
इस अवसर पर मंत्री ने फैजान को आश्वस्त किया कि उनकी शिक्षा और उच्च अध्ययन के मार्ग में आर्थिक संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार और समाज की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।