पुराना मुस्तफाबाद में मकान की दूसरी मंजिल पर शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sensation in Old Mustafabad as a body

Sensation in Old Mustafabad as a body

 अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली : Sensation in Old Mustafabad as a body, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना मुस्तफाबाद की गली नंबर-20 में एक मकान की दूसरी मंजिल पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान की दूसरी मंजिल पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं, जबकि क्राइम टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

दयालपुर थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।