नीतीश बने 10वीं बार CM,बीजेपी से 2 डिप्टी CM; इन 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, PM Modi ने ताबड़तोड़ लहराया गमछा

Nitish Kumar Taking Oath as Chief Minister record 10th Time

Nitish Kumar Taking Oath as Chief Minister record 10th Time

Bihar Nitish Sarkar: 'मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ लेता हूं...' बिहार में एक बार फिर नीतीश राज कायम हो गया है। नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मसलन 10वीं बार बिहार मुख्यमंत्री बन नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि नीतीश का शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मौजूदगी रही।

वहीं PM मोदी के अलावा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ तमाम एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री भी नीतीश के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही लोगों का भारी हुजूम भी गांधी मैदान जुटा हुआ दिखा। लोगों ने नीतीश और मोदी के नारे लगाए। वहीं बिहार के लोगों का एक बार फिर आभार जताते हुए मंच पर ताबड़तोड़ गमछा लहराया। इससे पहले पीएम ने रिजल्ट वाले दिन जीत के बाद गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया था।

गमछा लहराते पीएम मोदी

Nitish Kumar Taking Oath as Chief Minister record 10th Time

Bihar Nitish Sarkar

बिहार के 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार तो मुख्यमंत्री बन गए हैं वहीं उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा? आइये यह भी जान लेते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। सबसे पहले सम्राट चौधरी (बीजेपी) ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी) ने शपथ ग्रहण की। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दोनों ही बिहार के डिप्टी CM होंगे। पिछली NDA सरकार में भी दोनों को डिप्टी CM बनाया गया था। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उनके नाम नीचे देखे जा सकते हैं।

विजय कुमार चौधरी (JDU), बिजेन्द्र प्रसाद यादव (JDU), श्रवण कुमार (JDU), मंगल पांडेय (BJP), डॉ. दिलीप जायसवाल (BJP), अशोक चौधरी (JDU), लेशी सिंह (JDU), मदन सहनी (JDU), नितिन नवीन (BJP), राम कृपाल यादव (BJP), संतोष कुमार सुमन (HAM), सुनील कुमार (JDU), मो. जमा खान (JDU), संजय सिंह टाइगर (BJP), अरुण शंकर प्रसाद (BJP), सुरेन्द्र मेहता (BJP), नारायण प्रसाद (BJP), रमा निषाद (BJP), लखेन्द्र कुमार रोशन (BJP), श्रेयसी सिंह (BJP), डॉ. प्रमोद कुमार (BJP), संजय कुमार(LJP), संजय कुमार सिंह (LJP), दीपक प्रकाश (RLM)।

शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से मिलते नीतीश कुमार

Bihar Nitish Sarkar

बिहार में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते

आपको बता दें कि बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन अभी शपथ ग्रहण के अनुसार नीतीश कुमार को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 27 मंत्री ही रहेंगे। मतलब 9 मंत्री पद जानबूझकर खाली छोड़े जा रहे हैं, जिन्हें आने वाले समय में राजनीतिक जरूरत के हिसाब से भरा जा सकता है। इससे पहले कुल 18 मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। खैर अब देखना यह होगा कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलता है। ग्रह मंत्रालय को लेकर बड़ी अटकलें लग रहीं हैं। इस पद के लिए बीजेपी-जेडीयू के बीच विवाद की खबर भी सामने आई थी। हालांकि बाद में बताया गया कि सब सेट हो गया है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार

Bihar Nitish Sarkar

नीतीश कुमार कब-कब बने बिहार के CM?

नीतीश कुमार सबसे पहले मार्च 2000 में हुए चुनाव के बाद करीब 7 दिन के लिए बिहार के सीएम बने थे। उस वक्त नीतीश कुमार की सरकार बहुमत हासिल न कर पाने के कारण गिर गई। फिर नवम्बर 2005 में चुनाव के बाद नीतीश कुमार दूसरी बार बिहार के सीएम बने। इस दौरान नीतीश कुमार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। वहीं नवम्बर 2010 में चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली और लगभग 3.5 साल के लिए बिहार के सीएम रहे। इसके बाद बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा।

वहीं फरवरी 2015 में नीतीश कुमार ने मांझी को हटाकर चौथी बार सीएम पद की शपथ ली और करीब 9 महीना बिहार के सीएम रहे। जबकि नवम्बर 2015 में हुए चुनाव बाद पाँचवीं बार नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली और 1.8 साल तक बिहार के सीएम रहे। वहीं जुलाई 2017 में फिर से नीतीश कुमार पलटे और छठी बार सीएम पद की शपथ ली और इस दौरान 3.4 साल के लिए बिहार के सीएम रहे। इसके बाद आगे भी नीतीश के सीएम बनने का सिलसिला जारी रहा.

नवम्बर 2020 में हुए चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली और लगभग 19 महीने बिहार के सीएम रहे। क्योंकि अगस्त 2022 में बीजेपी का साथ छोड़ने और RJD के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली और करीब 1.5 महीना बिहार के सीएम रहे। इसके बाद जनवरी 2024 में फिर से बीजेपी के साथ आकर 9वीं बार नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने। वहीं अब 2025 विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

मंत्री पद की शपथ लेते सम्राट चौधरी

Bihar Nitish Sarkar

बिहार चुनाव में NDA की सुनामी

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी नेतृत्व वाले NDA की सुनामी देखने को मिली है। NDA ने प्रचंड जीत के साथ कुल 243 सीटों में से 202 सीटों (बहुमत 122) पर अपना कब्जा जमाया। बीजेपी ने अकेले ही 89 सीटों पर जीत का झंडा गाड़ा। इसी के साथ बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं बीजेपी के बाद दूसरे नंबर पर NDA सहयोगी नीतीश कुमार की JDU रही। जिसने 85 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज़ की। इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी (LJP राम विलास) 19 , HAM (S) 5 और RLM 4 सीटों पर जीत हासिल की।

मंत्री पद की शपथ लेते विजय कुमार सिन्हा

Bihar Nitish Sarkar

बिहार में महागठबंधन की लुटिया डूबी

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD-CONG महागठबंधन की तो लुटिया डूब गई। जिस महागठबंध (MGB) ने पिछले विधानसभा चुनाव में 110 सीटें जीती थीं। उसे इस बार केवल 35 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस बार RJD ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीटें ही मिली हैं। पिछले चुनाव में RJD ने 75 और कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। बता दें कि इस बार आरजेडी ने 143 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी और वहीं कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 61 उम्मीदवार उतारे थे। कई सीटों पर महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट भी थी।