बाबू मूल चंद जैन जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

Tribute to Babu Moolchand Jain on his birth anniversary

Tribute to Babu Moolchand Jain on his birth anniversary

शत्-शत् नमन — बाबू मूल चंद जैन जी।

Tribute to Babu Moolchand Jain on his birth anniversary: 20 अगस्त का दिन हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। आज हम महान स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणवी गांधी, पूर्व सांसद तथा संयुक्त पंजाब एवं हरियाणा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय बाबू मूल चंद जैन जी की जयंती मना रहे हैं।

बाबू मूल चंद जैन जी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई। सत्य, अहिंसा और त्याग की राह पर चलते हुए उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके संघर्ष और तपस्या के कारण ही उन्हें ‘हरियाणवी गांधी’ कहा जाता है। लोग उन्हें हरियाणवी गांधी के रूप में याद करते है।

आज़ादी के बाद भी उनका जीवन समाज और जनता की सेवा को समर्पित रहा। वे कैथल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए और उसके बाद संयुक्त पंजाब व हरियाणा सरकारो में कई बार मंत्री के रूप में कार्य करते हुए विकास और सुशासन की मिसाल बने। बाबू जी का मानना था कि राजनीति सम्मान पाने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है।

उनका जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण और आदर्शों से परिपूर्ण था। ईमानदारी, स्पष्टवादिता और सामाजिक सरोकारों के कारण वे हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय रहे। समाज उन्हें स्नेहपूर्वक ‘बाबू जी’ कहकर संबोधित करता था।

आज जब हम उनके जीवन को याद करते हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि उनकी सोच और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। भ्रष्टाचार, स्वार्थ और विभाजन की राजनीति के इस दौर में बाबू मूल चंद जैन जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि असली राजनीति जनता की भलाई और राष्ट्र निर्माण के लिए होनी चाहिए।

उनकी जयंती पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों पर चलकर एक जागरूक, सशक्त और समर्पित समाज का निर्माण करेंगे।