CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का पहला CCTV फुटेज; एक दिन पहले आवास की रेकी की, हत्या की कोशिश का केस दर्ज

CM Rekha Gupta Attacker First CCTV Footage Attack Video
CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बुधवार सुबह भारी चूक हो गई। सीएम आवास पर जन सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया। हमला करने वाले आरोपी शख्स का नाम राजेश भाई खिमजी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पूछताक्ष कर रही है। हमलावर ने सीएम पर अटैक क्यों किया ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन इस बीच आरोपी राजेश का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आरोपी का यह पहला CCTV फुटेज है।
इस सीसीटीवी वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि आरोपी राजेश ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने से एक दिन पहले आवास के आसपास रेकी की थी। वीडियो में आरोपी 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ हत्या की कोशिश में BNS की धारा 109 (1) के तहत केस दर्ज किया है और पूछताक्ष करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो
इधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यह कोई राजनीतिक या मुद्दे का हमला नहीं था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गिराकर मारने की कोशिश की गई है। हमलावर केवल मारने की नीयत से ही आया था। लेकिन इस हमले के बावजूद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मनोबल नहीं टूटा है और न ही टूटेगा। वे न रुकने वाली हैं और न ही डरने वाली हैं।''
वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ठीक हैं। हमलावर पिछले 1 दिन से रेकी कर रहा था। वह हमला करने की मंशा से ही आया था। उसके पास कोई जनसुनवाई का कागज नहीं था। सिरसा ने कहा कि, रेखा गुप्ता बिलकुल ठीक हैं और आगे भी जनसुनवाई जारी रहेगी। दिल्ली के काम किसी हालत में नहीं रुकेंगे।''