ये बिश्नोई-विश्नोई जो भी है, उसे खत्म कर देंगे...; सलमान खान के घर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर महाराष्ट्र CM का बयान, VIDEO

Maharashtra CM Eknath Shinde On Lawrence Bishnoi Salman Khan Residence Firing

Maharashtra CM Eknath Shinde On Lawrence Bishnoi Salman Khan Residence Firing

Salman Khan Residence Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गोलीबारी होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम फिर सुर्खियों में हैं। सलमान के घर इस हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की एक पोस्ट भी वायरल हुई थी। जिसमें वह हमले की ज़िम्मेदारी लेता हुआ दिख रहा था। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने सलमान के घर पर गोलियां चलाने में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। दोनों को पकड़ने में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेहद तेजी दिखाई है। दोनों आरोपियों में एक का नाम विक्की गुप्ता और दूसरे का सागर पाल है। दोनों हमले के बाद मुंबई से गुजरात भाग गए थे। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार से गैलेक्सी अपार्टमेंट् जाकर मुलाक़ात की है। इस दौरान सीएम ने सलमान और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।

CM Eknath Shinde Met Salman Khan

 

ये बिश्नोई-विश्नोई जो भी है, उसे खत्म कर देंगे...

सलमान खान से मुलाकात के बाद जब CM एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत की तो उन्होने लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को खत्म करने की बात कह डाली। CM एकनाथ शिंदे ने कहा- सलमान के घर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उन्हें रिमांड पर लेकर उनसे पूछताक्ष की जा रही है। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के अंदर फिर से कोई ऐसी हिम्मत न करे। इसके लिए मुंबई पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

वहीं अंडरवर्ल्ड और किसी गैंग के महाराष्ट्र या मुंबई में एक्टिव होने के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि, महाराष्ट्र से अंडरवर्ल्ड बिलकुल खत्म हो चुका है। न यहां कोई गैंग एक्टिव है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि ये बिश्नोई-विश्नोई जो भी है, उसे खत्म कर देंगे। यह महाराष्ट्र है, मुंबई है, यहां किसी की दादगीरी या गैंग नहीं चलने देंगे। ऐसे लोगों पर मुंबई पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि, सलमान खान के घर हमले में जिस भी गैंग का काम है, उसे हम उखाड़ फेंकेगे और मिट्टी में मिला देंगे।

वीडियो

 

बिहार के रहने वाले दोनों आरोपी

बताया जा रहा है कि, पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से सलमान के घर गोलीबारी करने प्लान तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने सबसे पहले मुंबई सेंट्रल के एक होटल में रूम लिया था और उसके बाद से सलमान खान के घर की रेकी शुरू कर दी। कुछ दिन बाद दोनों आरोपी पनवेल केवे एक सोसाइटी में फ्लैट लेकर रहने लगे। जहां सलमान खान का फार्म हाउस है। दोनों आरोपी पनवेल से मुंबई आया करते थे और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर नजर रखते थे।

लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं सलमान खान

लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने सलमान खान को लगातार निशाने पर ले रखा है। लॉरेंस बिश्नोई खुलेआम सलमान खान को मारने की धमकी देता है। पिछले साल एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कैमरे के सामने सलमान को जान से मारने की बात कही थी। लॉरेंस बिश्नोई का कहना था कि हम सलमान खान मारेंगे जरूर। लॉरेंस बिश्नोई को काला हिरण केस में सलमान खान पर नाराजगी है। लॉरेंस बिश्नोई के अलावा गोल्डी बराड़ की तरफ से सलमान खान को धमकी मिल चुकी है। मेल और फोन कॉल के जरिये सलमान खान को गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकी दी गई। वहीं इससे पहले सलमान खान के पिता को एक लेटर मिला था। जिसमें कहा गया था सलमान खान का हाल सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे।