पंजाब में होगा भारत-पाकिस्तान हॉकी महामुकाबला, खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपये

पंजाब में होगा भारत-पाकिस्तान हॉकी महामुकाबला, खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपये

1000225917

India-Pakistan hockey mega-match to be held in Punjab

चंडीगढ़। India-Pakistan hockey mega-match to be held in Punjab, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला करवाया जाएगा। ये एलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ियों के सम्मान में चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस दौरान 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी और कई अहम घोषणाएं कीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि एक नवंबर को पंजाब में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और आने वाले समय में पंजाब को खेलों का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 1070 खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर 27 करोड़ 70 लाख रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।

mann

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान।

क्रिकेट टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर सम्मानित

इस समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन दियोल और अमनजोत कौर को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। शूटिंग खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह को 1 करोड़ 54 लाख 20 हजार रुपये, नीरज कुमार को 1 करोड़ 52 लाख 25 हजार रुपये और किरनदीप कौर को 1 करोड़ 51 लाख 25 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी।

इसके अलावा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी परमजीत सिंह को 55 लाख रुपये, शूटर अर्जुन सिंह चीमा को 54 लाख रुपये, अक्षय जैन को 51 लाख 50 हजार रुपये और कृतिका शर्मा को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। शूटिंग खिलाड़ी सिफ्त कौर समरा को 34 लाख रुपये, बैडमिंटन खिलाड़ी राज कुमार को 30 लाख रुपये तथा विजयवीर सिद्धू को 28 लाख 50 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह सिमरनप्रीत कौर बराड़ को 26 लाख 55 हजार रुपये, कुशल कुमार को 25 लाख रुपये, भवतेघ सिंह गिल को 24 लाख 50 हजार रुपये, पलक कोहली को 22 लाख 75 हजार रुपये और अर्शदीप कौर को 21 लाख 95 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि युवा सेवाएं विभाग की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में युवा भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना पर 43 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस भवन का नींव पत्थर भी रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ-साथ खेल ढांचे को मजबूत करने पर भी तेजी से काम कर रही है, ताकि राज्य के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।