शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज

शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज

Ireland vs India 2nd T20I

Ireland vs India 2nd T20I

Ireland vs India 2nd T20I: आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में एक रन से हराकर दो मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. बेलफास्ट में खेले गए दूसरे मैच में मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. जिसमें हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 47 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. वहीं भारत की तरफ से अपना पहला टी20 मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया. इसके अलावा अर्शदीप और दुबे को 2-2 विकेट मिले, जबकि हर्षित राणा एक विकेट लेने में सफल रहे.

154 रनों के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. जिसकी वजह से उन्हें एक रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच में भारतीय बल्लेबाजी ने एक बार फिर सबको निराश किया. दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए. उसके बाद ईशान 12, कप्तान अय्यर 10, तिलक 55, अक्षर 14, शिवम 20 और आखिर में हर्षित 21 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन वो 155 रनों का छोटा स्कोर चेस नहीं कर सके.

आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत का पूरा क्रेडिट भारतीय मूल के ही आयरिश गेंदबाज जाय मूंदड़ा को जाता है, जिन्होंने पहले ही ओवर में दोनों भारतीय ओपनरों को शून्य पर चलता किया. उसके बाद कप्तान अय्यर को भी आउट किया. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट के साथ अपना स्पेल समाप्त किया. जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा मैथ्यू हलॉर्ड ने भी तीन विकेट लिए.

सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में भारतीय टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई थी. यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत थी. इस निराशाजनक सीरीज के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जो 1 जुलाई से शुरू होगी.