India Becomes Most Populated Country In World India Vs China Population

भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश; चीन पीछे छूटा, UN की रिपोर्ट पर जरा नजर घुमा लीजिए, अब हम इतने ज्यादा हो गए हैं

India Becomes Most Populated Country In World

India Becomes Most Populated Country In World

India Becomes Most Populated Country In World: आबादी के मामले में अब भारत पहले नंबर पर आ गया है। चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। इससे पहले चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था।

दरअसल, दुनिया के देशों में आबादी को लेकर यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट जारी हुई है। जिसमें भारत की आबादी चीन से ज्यादा बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आबादी 142 करोड़ 86 लाख है। जबकि चीन की आबादी 142 करोड़ 57 लाख है।

इस प्रकार भारत की आबादी चीन से करीब 30 लाख ज्यादा है और चीन आबादी के मामले में अब दूसरे नंबर पर है। रिपोर्ट में भारत और चीन के बाद तीसरा नंबर अमेरिका का है। जहां 34 करोड़ आबादी दर्ज की गई है। इसके बाद इंडोनेशिया में 27.7 करोड़ और पाकिस्तान में 24 करोड़ की आबादी दर्ज की गई है।

1950 के बाद पहली बार भारत की आबादी ज्यादा

बतादें कि, UN द्वारा 1950 से दुनिया के देशों में आबादी में जुड़ी रिपोर्ट जुटाई जा रही है और जारी की जा रही है। 1950 के बाद ऐसा पहली बार है कि, जब रिपोर्ट में आबादी के मामले में भारत चीन से आगे निकल गया है। यानि UN की रिपोर्ट में चीन की आबादी भारत की अपेक्षा पहली बार घटी है। बताया जा रहा है कि, चीन में प्रजनन दर घटती जा रही है। जिसके चलते चीन की आबादी में गिरावट आ रही है। जबकि भारत में आबादी जोर पकड़ रही है।

चीन में लोगों की आयु ज्यादा

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पुरुष की औसत आयु 71 साल है जबकि महिलाओं की औसत आयु 74 साल है। जबकि पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है। यानि चीन में लोग भारत से ज्यादा जी रहे हैं। चीन में लोगों की उम्र भारत से बेहतर है।

भारत में युवा सबसे ज्यादा

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में युवा सबसे ज्यादा हैं। भारत एक युवा प्रधान देश है। भारत में एक चौथाई आबादी 0 से 14 साल के एजग्रुप की है, जबकि 10 से 19 साल तक के लोगों की तादाद 18% है, वहीं 10 से 24 26%, 15 से 64 68 % और 65 साल से ऊपर के लोगों की तादाद 7% लोग हैं। हालांकि, बूढ़े लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है।

भारत में 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई

हालांकि, भारत में 2011 से जनगणना नहीं की गई है। आखिरी बार 2011 में जनगणना हुई थी। भारत में एक दशक यानि 10 साल बाद जनगणना होती है। जो कि 2021 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसलिए भारत की आबादी को लेकर जनगणना के अनुसार ताज़ा आधिकारिक आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं.