Independent Councillors Join

फरीदाबाद में निर्दलीय पार्षदों का भाजपा में शामिल होना, सैनी की मौजूदगी में बदला सियासी समीकरण

undefined

Independent Councillors Join

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय पार्षदों ने अब सियासी रुख बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में तीनों पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके राव रामकुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने वाले तीनों पार्षद एक ही परिवार से हैं और खास बात यह रही कि इन्होंने चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की थी। शहर के वार्ड नंबर 42 से दीपक यादव, वार्ड नंबर 43 से उनकी पत्नी रश्मि यादव और वार्ड नंबर 40 से उनके चचेरे भाई पवन यादव पार्षद चुने गए थे। तीनों ने ‘वायुयान’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

दीपक यादव ने बताया कि उनका परिवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और विकास की सोच से प्रभावित है, जिसके चलते उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने-अपने वार्डों का विकास करना और जनता की सेवा करना है।

इस घटनाक्रम के बाद फरीदाबाद की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।