बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर गहराया आयकर का शिकंजा: अब 100 से अधिक बैंक खातों की होगी 'सर्जिकल जांच'

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर गहराया आयकर का शिकंजा: अब 100 से अधिक बैंक खातों की होगी 'सर्जिकल जांच'

Uma-Shankar-Singh-Dainik-Jagran-IT-Raids-1772695099250_v

Income Tax department tightens its grip on BSP MLA Umashankar Singh

लखनऊ। Income Tax department tightens its grip on BSP MLA Umashankar Singh, उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके सहयोगियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर बीते दिनों छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने अब अगला कदम भी आगे बढ़ा लिया है। आयकर विभाग अब उमाशंकर सिंह और उनके सहयोगियों के बैंक खातों की जांच करेगा।

आयकर विभाग ने फरवरी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के 30 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग की टीमों को बसपा विधायक, उनके सहयोगियों व कंपनियों के 100 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली थी।

इसके साथ ही कई संपत्तियों व पट्टों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। अब आयकर विभाग बसपा विधायक और उनके करीबियों तथा कंपनियों के बैंक खातों की जांच करेगा। अभी तक छापेमारी में दस करोड रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं।

कैंसर पीड़ित उमाशंकर सिंह और उनके सहयोगियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के विरोध में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ ही अन्य ने भी विरोध किया था।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इन छापों के तरीकों की निंदा की थी।