"बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, परिवार कर रहा पूरा सहयोग"
"Income Tax Department raids BSP MLA Umashankar Singh's premises,
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की छापेमारी के दूसरे दिन में विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी बुधवार सुबह से शुरू होकर गुरुवार को भी जारी रही। इसी दौरान उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विधायक पुत्र ने कहा कि कल हमारे गोमती नगर, लखनऊ में आवास एवं ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग ने जांच प्रारंभ की। मेरे पिता विधायक उमाशंकर सिंह तथा मैं एवं मेरा पूरा परिवार सहित हमारे सभी कर्मचारी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पूरी तरह कॉपरेट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी हमारे साथ कॉपरेट कर रहे हैं। पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने कहा कि पिता जी उमाशंकर सिंह भी स्वस्थ हैं। अपनी सभी दवाइयां एवं आराम का ध्यान रखते हुये वे भी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ कॉपरेट कर रहे हैं।
बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उमाशंकर सिंह बसपा के एकमात्र विधायक है। उनके बेटे प्रिंस युकेश सिंह का दो वर्ष पहले 24 फरवरी को विवाह हुआ था।
उनके विवाह में बसपा अध्यक्ष मायावती पहुंची थीं और दूल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद दिया था।,
उनके विवाह में बसपा अध्यक्ष मायावती पहुंची थीं और दूल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद दिया था।
बसपा विधायक के बेटे का विवाह रायबरेली में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री दिनेश सिंह के भाई बृजेश सिंह की बेटी कनिका सिंह से हुआ है।