सोलन   में  मुख्यमंत्री  और  अनुराग ठाकुर ने भरा  कार्यकर्ताओं में जोश

सोलन   में  मुख्यमंत्री  और  अनुराग ठाकुर ने भरा  कार्यकर्ताओं में जोश

n Solan

In Solan, the Chief Minister and Anurag Thakur

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा

यशपाल कपूर. सोलन: In Solan, the Chief Minister and Anurag Thakur, हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार दोपहर ३ बजे समाप्त हो गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा। कांग्रेस की ओर से जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन के गंज बाजार में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में जोश भरा, वहीं भाजपा की ओर से फायरब्रांड भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने यहां कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा के सभागार में भाजपा  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव अंतिम चरण में तीखे हमले किए।  अब देखना यह होगा कि मतदाता प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार के साथ जाता है या केंद्र में काबिज भाजपा के साथ। हालांकि दोनों ही दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। प्रचार के अंतिम दिन बड़े चेहरों के दम पर चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश की गई। दिग्गजों के आगमन से जहां सोलन का सियासी पारा चढ़ा, वहीं चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की पुरजोर प्रयास किया गया। अब यहां यह देखना दिलचप्स सोलन का नगर निगम चुनाव में मतदाता किसका वरण करते हैं। सोलन में जहां कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को चुनाव में उतारा, वहीं भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद डॉ सिकंदर, विधायक बलवीर वर्मा को उतारकर मुकाबले को रोचक बनाया।


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के समय 15000 हजार करोड़ रुपए देने की बात कही थी, लेकिन हिमाचल को कुछ नहीं मिला। हिमाचल को केंद्र से वो मिला है, जो अन्य राज्यों को मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा था, लेकिन केंद्र ने आरडीजी बंद कर हिमाचल के हितों के साथ धोखा किया है।
 वहीं भाजपा के कद्दावर नेता अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट और निकम्मी सरकार बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार उधार लेकर अपने मित्रों के उद्दार कर रही है। यह अवसर है कि ऐसी सरकार को हटाकर नगर निगम और पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं।
 अब चुनाव प्रचार को दौर समाप्त हो चुका है और दोनों ही दल सोलन में जीत के दावे कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है।