प्रतापगढ़ में स्मार्ट मीटर एप से अब बिजली बिल और बैलेंस की होगी आसान जानकारी
In Pratapgarh, accessing electricity bills
प्रतापगढ़। In Pratapgarh, accessing electricity bills, जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा है, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। माइनस कनेक्शन से पहले उन्हें उनके बैलेंस के बारे में जानकारी हो जाएगी। यह सब पता चलेगा यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप से। विद्युत उपभोक्ता प्लेस्टोर से स्मार्ट एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड है। सदर, कुंडा, लालगंज व रानीगंज। इस परिक्षेत्र में करीब पांच लाख 15 हजार उपभोक्ता हैं। आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
जिले में चार लाख 32 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक एक लाख 61 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अब इन्हें प्रीपेड किया जा रहा है। इससे माइनस बैलेंस पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन आटो कट सिस्टम की वजह से डिस्कनेक्ट हाे जा रहा है।
उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी करने के लिए उपकेंद्र की परिक्रमा करनी पड़ रही है, लेकिन उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यूपीपीसीएल स्मार्ट एप लांच किया गया है। मोबाइल पर ही यह एप प्ले स्टोर से डाउनलोड होगा।
उपभोक्ता बिजली की खपत की जांच कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि स्मार्ट एप के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
स्मार्ट मीटर के फायदे
- रविवार और त्यौहारों पर बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली
- बैलेंस खत्म होने पर तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट
- अतिरिक्त समय की सुलभता
- बिजली के बिल पर 2% की छूट
- पुराना बकाया एक साथ देने का बोझ नहीं, छोटे हिस्सों में भुगतान