In Haryana, BJP and Congress won five seats each

हरियाणा में भाजपा व कांग्रेस ने जीती पांच-पांच सीटें

In Haryana, BJP and Congress won five seats each

In Haryana, BJP and Congress won five seats each

In Haryana, BJP and Congress won five seats each- चंडीगढ़। हरियाणा में दावों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी दस सीटों पर जीत को दोहराने में फेल हो गई है। बेहद चौंकाने वाले परिणाम के अनुसार दोनों राजनीतिक दलों को पांच-पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है।  भाजपा ने जिन पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है, उन सभी पर जीत की हैट-टिक लगाई, जबकि कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीटें जीतकर तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनौती दे दी है।

भाजपा ने दक्षिण हरियाणा की गुडग़ांव, फरीदाबाद व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने मध्य हरियाणा की रोहतक, सिरसा और हिसार लोकसभा सीटों पर जबरदस्त तरीके से जीत का परचम लराया। उत्तर हरियाणा यानी जीटी रोड बेल्ट पर पडऩे वाली चार लोकसभा सीटों में से दो करनाल और कुरुक्षेत्र पर भाजपा ने चुनाव जीते, जबकि जबकि दो सीटों सोनीपत और अंबाला में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया।

करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के तिरलोचन सिंह को पराजित कर दिया। अब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पूरा कर सकेंगे।

हरियाणा में साल 2019 में भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्विप किया था। इस बार भाजपा को कम से कम आठ सीटों पर जीत की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीटें जीतकर भाजपा की सारी रणनीति ध्वस्त कर दी। दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य होते हुए भी लोकसभा चुनाव लड़ा और भाजपा के निवर्तमान सांसद डा. अरविंद शर्मा को 3 लाख 38 हजार 745 मतों के अंतर से पराजित किया।

कांग्रेस की दूसरी सबसे बड़ी जीत सिरसा में हुई, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर को 2 लाख 68 हजार 497 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। कुमारी सैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों पांचवीं बार सांसद बने हैं। करनाल से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख 19 हजार 156 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को 1 लाख 67 हजार 538 मतों के अंतर से पराजित किया। कुरुक्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार एवं प्रमुख उद्योगपति नवीन जिंदल ने इंडी गठबंधन के उम्मीदवार डा. सुशील गुप्ता को 30 हजार 86 मतों के अंतर से पराजित किया। भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के चौधरी धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस के राव दान सिंह को 40 हजार 809 मतों के अंतर से पराजित किया।

अंबाला में कांग्रेस के मुलाना से विधायक वरुण चौधरी ने भाजपा की बंतो कटारिया को 47 हजार 60 मतों के अंतर से पराजित किया। सोनीपत में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के राई से विधायक मोहन लाल बडौली को लोकसभा चुनाव में पराजित कर दिया।

हिसार में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी ने भाजपा उम्मीदवार एवं मौजूदा बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को 62 हजार 284 मतों के अंतर से पराजित किया।