“सामाजिक न्याय बनाम सामाजिक समरसता: डॉ. बी.आर. अंबेडकर का दृष्टिकोण” विषय पर प्रभावशाली विचार गोष्ठी आयोजित
Impactful Seminar Organized on the Topic
कुरुक्षेत्र/ फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Impactful Seminar Organized on the Topic: बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन द्वारा ओ.पी. ग्रेवाल संस्थान, कैलाश नगर, कुरुक्षेत्र में “सामाजिक न्याय बनाम सामाजिक समरसता: डॉ. बी.आर. अंबेडकर का दृष्टिकोण” विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इसके उपरांत संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट मंजूर अहमद ने NGO का परिचय प्रस्तुत करते हुए संस्था के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आमंत्रित अतिथि श्री कुलदीप बेदी एवं एडवोकेट चांदी ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन, उनके विचारों एवं संविधान के महत्व पर अपने-अपने विचार साझा किए तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. चहल ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया और डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से श्री फुरकान द्वारा संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन किया गया, वहीं सुश्री शबनम ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन पर एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार एवं जिज्ञासाएं साझा कीं।
इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें जितेंद्र (MVS), शिवराज बागड़ी जी, दीपक नगर जी, अभिषेक कटारिया, डॉ. ओम प्रकाश करुणेश एवं महावीर परशाद दइया प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संस्था की ओर से प्रियंका भारती, योगेश, शाहरुख खान, अफरोज, शिवानी, आज़िद, सोहन, अखलाक, साहिद, ज़ैद, अमित कुमार, बीर सिंह, मनीषा, रोशनी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा Dr. B. R. Ambedkar जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।