"ईरान-इजरायल युद्ध का असर: एयरलाइन किराया बढ़ा"

"ईरान-इजरायल युद्ध का असर: एयरलाइन किराया बढ़ा"

Impact of Iran-Israel War

Impact of Iran-Israel War

लखनऊ । Impact of Iran-Israel War, ईरान-इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब एविएशन सेक्टर पर दिखने लगा है। विमान कंपनियों के फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने के कारण दिल्ली सहित कई रूटों पर न्यूनतम किराया 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक बढ़ गया है। ऐसे में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस समय व्यस्त रूटों पर सफर महंगा हो गया है।

युद्ध के कारण जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इस कारण विमान कंपनियों एअर इंडिया ने 12 मार्च, अकासा एयरलाइन ने 15 मार्च, इंडिगो ने 14 मार्च से फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। इसका असर यह है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दिल्ली का इकोनोमी क्लास का जो किराया 3200 से 3500 के बीच रहता था। वह 4200 से 4400 रुपये के बीच चल रहा है।
इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-6480 के 4178 रुपये के किराए में 2079 रुपये टैक्स के लग रहे हैं। वहीं, बेसिक किराया 2099 रुपये तक है। 2079 रुपये के टैक्स में ही फ्यूल सरचार्ज भी शामिल किया गया है।
इसी तरह मुंबई का किराया सामान्य दिनों में 5900 से 6200 रुपये के बीच रहता है। यह बढ़कर 6900 से 7200 रुपये के बीच चल रहा है। लखनऊ से बेंगलुरु का पांच अप्रैल का किराया 9700 रुपये से लेकर 10833 रुपये चल रहा है। सामान्य दिनों में यह किराया आठ हजार रुपये के करीब रहता है।
पुणे की नानस्टाप उड़ान का किराया 12041 रुपये से 13310 रुपये तक पहुंच गया है। पुणे की डिमांड अधिक होने के कारण एयरलाइन कपंनियां इस रूट का न्यूनतम किराया नौ हजार रुपये से अधिक रखती हैं। लखनऊ से चंडीगढ़ की नानस्टाप उड़ान का किराया 9311 रुपये, कोलकाता का 7158 रुपये, गोवा का 8418 रुपये और चेन्नई का किराया 20 हजार रुपये से अधिक का हो गया है।