IMA Haryana Warns to

भुगतान न मिलने पर 5 जून से आयुष्मान मरीज भर्ती बंद करेंगे निजी अस्पताल: IMA

undefined

IMA Haryana Warns to

Indian Medical Association Haryana ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राज्य के आयुष्मान पैनल में शामिल निजी अस्पताल 5 जून की मध्यरात्रि से योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर देंगे।

आईएमए हरियाणा की प्रधान Dr Sunila Soni, महासचिव Dr Yogesh Jindal और Dr Ajay Mahajan ने आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी के सीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि अस्पतालों के करोड़ों रुपये के भुगतान कई महीनों से लंबित पड़े हैं। संगठन के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को हुई ऑनलाइन बैठक में सरकार ने भुगतान जल्द जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

आईएमए ने कहा कि एमओयू के अनुसार अस्पतालों के दावों का भुगतान 15 दिनों के भीतर होना चाहिए, जबकि वर्तमान में 3 से 5 महीने तक की देरी हो रही है। कुछ प्रक्रियाओं का भुगतान तो 6 से 9 महीने तक लंबित है। संगठन का कहना है कि जुलाई 2023 से अस्पताल लगातार अपने भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं और पिछले तीन वर्षों में चार बार काम बंद करने जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है।

आईएमए ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2022 में शुरू की गई चिरायु योजना के बाद हरियाणा की 80 से 90 प्रतिशत आबादी योजना के दायरे में आ गई, लेकिन उसके अनुरूप बजट उपलब्ध नहीं करवाया गया। इसके अलावा टीएमएस-2 पोर्टल लागू होने के बाद तकनीकी दिक्कतें और “मिस्ड केस” सामने आए, जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है।