बागपत में अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश! 20 तमंचों के साथ 3 हथियार तस्कर गिरफ्तार
Illegal Arms Factory In Bagpat
बागपत: Illegal Arms Factory In Bagpat: पुलिस ने मौत के खेल का पर्दाफाश किया है, जहां चोरी-छिपे मौत बांटने का कारोबार चल रहा था. स्वाट टीम और कोतवाली बड़ौत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां धड़ल्ले से तमंचे और बंदूकें तैयार की जा रही थीं.
पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में तैयार और अधबने हथियार, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
दरअसल कोतवाली बडौत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ौत क्षेत्र में कुछ लोग अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने के धंधे में जुटे हुए हैं.
सूचना के आधार पर स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा. जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था.
मौके से तमंचे, बंदूकें, अधबने हथियारों के पार्ट्स, सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने फुरकान, सोएब और सलीम नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे.
पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश में जुट गई है, जो इन हथियारों की डिलीवरी और सप्लाई चेन से जुड़े हुए हैं. फिलहाल पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को बागपत में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.