राजस्थान में अवैध गैस एजेंसी का भंडाफोड़, 201 सिलिंडर जब्त
Illegal Gas Agency Busted in Rajasthan
जयपुर। Illegal Gas Agency Busted in Rajasthan, राजस्थान में कोटपुतली-बहरोड़ जिले में स्थित झमिला वाली ढाणी में अवैध रूप से भैसों के तबेले में चलाई जा रही गैस एजेंसी से 106 भरे हुए और 95 खाली सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
इस गैस एजेंसी को अधिकृत रूप से सरकार से कोई लाइसेंस नहीं मिला हुआ था। जिला रसद अधिकारी शशिशेखर शर्मा ने बताया कि भैसों के तबेले में अवैध रूप से गैस एजेंसी संचालित होने की शिकायत मिलने पर बुधवार को कार्रवाई की गई है।
तबेले में गैस एजेंसी और गोदाम संचालित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। यहां अवैध रूप से भरे एवं खाली गैस के सिलिंडर और एक वाहन जब्त किए गए हैं।