ICSE ISC बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी; लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म, लड़कियों का दबदबा एक बार फिर कायम

ICSE ISC बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी; लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म, लड़कियों का दबदबा एक बार फिर कायम

ICSE ISC Board 10th 12th Result 2026 Announced LIVE Update

ICSE ISC Board 10th 12th Result 2026 Announced LIVE Update

ISC ICSE Board Result LIVE: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज (30 अप्रैल) को ICSE बोर्ड 10th और ISC बोर्ड 12th का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो गया। इस बार ICSE (कक्षा 10) के 99.18% स्टूडेंट्स और ISC (कक्षा 12) के 99.13% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं लड़कियों का दबदबा एक बार फिर कायम है। छात्राओं का पास पर्सेंटेज भी अच्छा रहा है और ज्यादा मार्क्स पाने में भी वह अव्वल रहीं हैं।

स्टूडेंट्स CISCE (Council for the Indian School Certificate Examinations) के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को DigiLocker और उमंग ऐप (UMANG) के ज़रिए भी चेक कर पाएंगे। ज्ञात रहे कि ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुई थीं।

कैसे चेक करें ICSE ISC 10वीं-12वीं का रिजल्ट

ICSE ISC 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स अपना परिणाम आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पोर्टल पर जाएं। पोर्टल पर जाने के बाद वहां आपको रिजल्ट का लिंक एक्टिव मिलेगा। जो रिजल्ट विंडो आपके सामने खुलेगी। उसमें आपको रिजल्ट से संबन्धित मांगे गए विवरण को भरना होगा। स्टूडेंट्स पहले कोर्स कोड सिलेक्ट कर लें। यानि ICSE या ISC। इसके बाद अपना सात अंकों वाला विशिष्ट आईडी (UID) दर्ज करें। कैंडिडेट यूआईडी के बाद आपको इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा और शो रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर रिजल्ट का प्रिंट भी ले सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अगर ICSE और ISC रिजल्ट UMANG पर जाकर चेक कर रहे हैं तो जान लीजिये, कैसे करना है। आप UMANG ऐप या सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर CISCSE ICSE/ISC रिजल्ट वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें जाएं। अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स को भरें। इसके बाद सबमिट कर दें। ऐसा करते ही परिणाम खुल जाएगा।